Adani News: असम में 48 हजार करोड़ से बनेगा 3200 मेगावॉट का पावर प्लांट, CM बिस्वा ने रखी नींव

By
On:
Follow Us

Adani News: असम के धुबरी जिले के छपार में अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) के 3,200 मेगावॉट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र की आधारशिला रखी गई।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को परियोजना का शिलान्यास किया। करीब 48,000 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना में 800-800 मेगावॉट की चार इकाइयां होंगी।

 

Adani News: असम में 48 हजार करोड़ से बनेगा 3200 मेगावॉट का पावर प्लांट, CM बिस्वा ने रखी नींव

 

कंपनी के अनुसार परियोजना के निर्माण के दौरान 20 हजार तक रोजगार और संयंत्र शुरू होने के बाद करीब 5 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

परियोजना से स्थानीय ठेकेदारों, आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन संचालकों और सेवा प्रदाताओं के लिए भी काम के अवसर बनने की बात कही गई है।

दिसंबर 2030 से चरणबद्ध उत्पादन का लक्ष्य

छपार परियोजना को दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है। इसमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक के साथ उच्च दक्षता वाली प्रणालियां और आधुनिक पर्यावरण सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे। कंपनी के अनुसार संयंत्र शुरू होने के बाद असम की घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक जरूरतों के लिए बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 3,200 मेगावॉट का यह प्रोजेक्ट ‘एडवांटेज असम इन्वेस्टर समिट 2.0’ से पैदा हुए निवेश विश्वास का परिणाम है। उनके अनुसार इससे रोजगार के साथ राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय उद्योगों को नए अवसर मिलेंगे।

असम में 63 हजार करोड़ का पावर निवेश

अदाणी समूह के अनुसार असम में प्रस्तावित 63,000 करोड़ रुपए के बिजली क्षेत्र के निवेश में करीब 48,000 करोड़ रुपए छपार ताप विद्युत संयंत्र के लिए और करीब 15,000 करोड़ रुपए अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के दो पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित हैं। इन पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 2,700 मेगावॉट बताई गई है। वहीं अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड राज्य में स्मार्ट मीटरिंग परियोजनाओं पर काम कर रही है।

जीत अदाणी बोले- स्थानीय कारोबारों को भी मिलेंगे अवसर
अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि 3,200 मेगावॉट परियोजना में 48,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। उनके अनुसार इससे घरों, कारोबारों और उद्योगों के लिए बिजली उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय ठेकेदारों, आपूर्तिकर्ताओं और कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

 

कंपनी के अनुसार अक्टूबर 2025 में प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए 3,200 मेगावॉट संयंत्र स्थापित करने का ठेका हासिल किया गया था। इसके बाद नवंबर 2025 में असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) से लेटर ऑफ अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

 

अदाणी समूह की अन्य परियोजनाएं भी शामिल
असम में अदाणी समूह की निवेश योजनाओं में ऊर्जा के अलावा विमानन और सीमेंट क्षेत्र भी शामिल हैं। समूह के अनुसार गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का टर्मिनल-2 फरवरी 2026 में शुरू हुआ। अदाणी फाउंडेशन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य तथा कामरूप ग्रामीण के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़िए-

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News