Bollywood News: हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की ग्रैंड म्यूजिकल एक्शन एंटरटेनर बैडस रवि कुमार 11 अक्टूबर, 2024 को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। प्रभु देवा (Prabhu Deva) ने इस फ़िल्म के लिए कितनी फ़ीस चार्ज की।
“हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) अगले साल अपने दर्शकों को निर्विवाद मनोरंजन प्रदान करना चाहते हैं और फिल्म में कुछ बड़े नामों को शामिल करने के इच्छुक थे । जब से फ़िल्म के विलेन का किरदार लिखा गया तब से हिमेश चाहते थे कि प्रभुदेवा यह भूमिका निभाएं। उन्होंने इस भूमिका के लिए प्रभु देवा (Prabhu Deva) से संपर्क किया और वह फिल्म में आने के लिए उत्साहित थे। ट्रेड सूत्र ने ने हमें आगे बताया, “लेकिन पिछले साल प्रभु की अभिनय फीस में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कई सफल तमिल फिल्मों में अभिनय किया है और उनका मानना है कि उनके काम के लिए उनके पास एक लॉयल फैन बेस है। एबीसीडी और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों में सफल अभिनय के साथ हिंदी क्षेत्रों में भी उनके प्रशंसक हैं। इसलिए प्रभु देवा ने बैडस रवि कुमार के लिए 10 करोड़ रुपये की डिमांड की जिसे प्रोड्यूसर हिमेश ने तुरंत मान लिया। हिमेश बड़े दिलवाले प्रोड्यूसर के रूप में जाने जाते हैं ।”
बात ये है कि इस फ़िल्म में न केवल हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ख़तरनाक विलेन के किरदार में नज़र आएंगे बल्कि प्रभु देवा (Prabhu Deva) भी विलेन के किरदार में नज़र आएँगे ।
ये भी पढ़िए-
Bollywood News: 28 सितंबर को इसलिए रिलीज नहीं हो पाएगी प्रभास की सालार; जानिए वजह











