Punjab News: पंजाब के किसान (Farmers of Punjab) अमृतसर (Amritsar) के देवीदास पुरा (Devidas Pura) में दोपहर में रेल-रोको विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने कहा कि आज से पूरे पंजाब में तीन दिनों के लिए रेल रोको शुरू होगा। इसमें एमएसपी की गारंटी और दिल्ली विरोध प्रदर्शन (Delhi protests) के दौरान किसानों के खिलाफ मामले वापस नहीं लिए जाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।
एक किसान नेता का कहना है, “अगर कोई पंजाब के किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश करता है, तो फिर हरियाणा के किसान (farmers of Haryana) भी पंजाब के किसानों (farmers of Punjab) के साथ शामिल हो जाएंगे।











