Tech News: Samsung की भारत में लैपटॉप बनाने की तैयारी; जानिए

By
On:
Follow Us

Tech News: सैमसंग (Samsung) ने स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करने वाली ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में नई लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी की है।

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग (Samsung) ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी के स्मार्टफोन्स का पहले ही देश में प्रोडक्शन किया जा रहा है। सैमसंग (Samsung) ने अगले महीने से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की अपनी फैक्टरी में लैपटॉप भी बना सकती है। इससे केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया स्कीम को बढ़ावा मिलेगा। इस स्कीम के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंसेंटिव दिए जाते हैं।

सैमसंग (Samsung) ने स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन करने वाली ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में नई लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी की है। इस यूनिट की वार्षिक 60,000-70,000 लैपटॉप बनाने की क्षमता होगी।

 

ये भी पढ़िए-

Tech News: Vivo Y200 स्मार्टफोन 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News