Tech News: Hero Karizma XMR परफार्मेंस के आधार पर ये बाइक अपने सेगमेंट में बेस्ट है। इसमें 210 सीसी का लिक्विड कूल्ड DOHC 4 वॉल्व का इंजन मिल जाता है।
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में Karizma XMR को अपडेट वर्जन में लॉन्च किया था। लॉन्च होते ही इंडियन मार्केट (Indian market) में इस बाइक की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली। कंपनी ने बताया कि लॉन्च होने के बाद इस बाइक के लिए 13,688 बुकिंग मिली हैं। करिज्मा एक्सएमआर Hero Karizma XMR की डिलीवरी इस महीने से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन के दौरान शुरू होने वाली है।
ये बाइक स्पीड के मामले में भी बेस्ट है। 0-60 मात्र 3.8 सेकेंड में पहुंच जाती है।
ये भी पढ़िए- Tech News: अक्टूबर में 30 हजार महंगी हुई KIA Seltos ; जानिए











