Tech News: Oppo Find N3 Flip 12 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Tech News: Oppo Find N3 Flip में 6.8 इंच फोल्डिंग डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसका बाहरी डिस्प्ले 3.26 इंच का होने की संभावना है।

Oppo Find N3 Flip में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है, यह सेकेंड जेनरेशन TSMC 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें 12 GB का LPDDR5X RAM होगा। इस स्मार्टफोन में मेन कैमरा के तौर पर Sony IMX709 दिया गया है। इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे केवल 56 मिनटों में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसमें कूलिंग के लिए एक ग्रेफाइट लेयर और हाई-परफॉर्मेंस जेल है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस की Oppo ने पुष्टि नहीं की है। हालांकि, ये चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के समान हो सकते हैं।

Oppo के दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N3 Flip 12 को 12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Find N2 Flip लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

 

ये भी पढ़िए-

Tech News: Amazfit Active स्मार्टवॉच लॉन्च, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV