National News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपाद्ध पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर दिया है।
यहां समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ राममनोहर लोहिया (Dr. Ram Manohar Lohia) सभागार में समाजवादी बाबा साहब वाहिनीं और समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के बनाए संविधान को बदलने की तैयारी में है। वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों को अधिकारों से वंचित कर रही है। आउटसोर्सिंग करके नौकरियों को खत्म कर रही है। भाजपा सामाजिक न्याय के पक्ष में भी नहीं है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of SP) ने कहा कि आज की बैठक में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के मिले सुझावों को लेकर बहुजन समाज के बीच जाएंगे और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को मजबूत करेंगे।
ये भी पढ़िए- National News: 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, नतीजे 3 दिसंबर को; जानिए