Tech News: Infinix Zero 30 4G का डिजाइन इसके 5जी मॉडल जैसा ही दिख रहा है। वॉल्यूम बटन और पावर बटन फोन के लेफ्ट साइड में दिखाई दे रहे हैं।
Infinix Zero 30 5G के बाद अब इस फोन का 4G वेरिएंट भी जल्द लॉन्च हो सकता है। Infinix Zero 20 के सक्सेसर के रूप में Infinix Zero 30 5G को कंपनी ने MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर के साथ पिछले महीने लॉन्च किया था। Infinix Zero 30 4G के बारे में अब लीक सामने आया है जिसमें इसके रेंडर दिखाई दिए हैं। फोन का डिजाइन इसमें पता चलता है, साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं अपडेट।
Infinix Zero 30 4G पर कंपनी काम कर रही है, और यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके रेंडर लीक हो गए हैं। दरअसल, रूस के मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर MTS ने इसके रेंडर शेयर किए हैं।
ये भी पढ़िए-
Tech News: Redmi K70 Pro होगा 120W फास्ट चार्जिंग वाला फोन; जानिए