Cricket News: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी; जानिए

By
On:
Follow Us

Cricket News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट (Cricket) को ओलंपिक (Olympics) में शामिल करने का फैसला ले लिया गया है।

क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने के फैसले पर मुहर लग चुकी है। 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी द्वारा क्रिकेट को लॉस एंजिलस ओलंपिक में शामिल करने पर मुहर लगा दी गई है। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख के नेतृत्व में सोमवार को मुंबई में हुई बैठक में इस पर अंतिम फैसला किया गया। क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। यानी 128 साल बाद इसकी ओलंपिक में वापसी होगी।

आईओसी (IOC) के कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट (Cricket) समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई।

ये भी पढ़िए-

Cricket News: पाकिस्तान पर जीत से भारत शीर्ष पर; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News