Tech News: 50MP कैमरा 12GB तक रैम के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y78t स्‍मार्टफोन; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

Tech News: Vivo Y78 के इस फोन में फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां हैं।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने अपने होम मार्केट में Vivo Y78t नाम से एक नया फोन लॉन्‍च किया है। वीवो के इस फोन में फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां हैं। 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा सेंसर इस फोन में दिया गया है। 6000mAh की बैटरी है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज दिया गया है। वीवो का नया फोन बाकी मार्केट्स में कब लॉन्‍च होगा, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

Vivo Y78t के 12 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट के दाम सामने आए हैं। इसकी कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,019 रुपये) है। इसे 22 अक्‍टूबर से ब्‍लैक, वाइट और ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा।

ये भी पढ़िए-

Tech News: भारत का स्मार्टफोन मार्केट 3 प्रतिशत गिरा; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News