Tech news: सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर चलने वाली Bzen Vienna ई-बाइक हुई लॉन्च; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Tech news: Bzen साइकल 17 किलोग्राम वजन की है। यानी कि वजन में काफी हल्की है, और डिजाइन में आकर्षक है। इसमें लो-फ्रेम डिजाइन दिया गया है।

Bzen कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकल Vienna को लॉन्च किया है। यह देखने में स्टाइलिश है और साथ ही वजन में हल्की भी है। इलेक्ट्रिक साइकल में 70 किलोमीटर रेंज का दावा किया गया है। यानी कि एक बार चार्ज करने पर इसे 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक साइकल शहरी क्षेत्र के लिहाज से डिजाइन की गई है। इसका डिजाइन ऐसा है जो पारंपरिक साइकलों और आजकल आने वाली इलेक्ट्रिक साइकलों का मिला जुला रूप पेश करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

Bzen Vienna e-bike को कंपनी ने €3,199 (लगभग 2 लाख 81 हजार रुपये) की कीमत में पेश किया है। साइकल में तीन कलर दिए गए हैं। जिसमें ब्लैक, व्हाइट और कॉपर कलर शामिल है। वर्तमान में इसे यूरोपीय मार्केट में ही उपलब्ध करवाया गया है।

 

ये भी पढ़िए-

Tech news: Nubia Z50S हुआ लॉन्च 12GB रैम; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News