Singrauli News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Prajapita Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya) तपोवन कॉम्प्लेक्स (Tapovan Complex) में नवरात्रि (Navratri) के पावन पर्व पर चैतन्य देवियों की लगाई गई झांकी।
इस झांकी में कन्याएं परमपिता परमात्मा शिव की याद में एकाग्रचित हो बैठकर सभी भक्तगणों को शांति सुख समृद्धि का वरदान दे रही हैं तथा इसके अंतर्गत नवरात्रि (Navratri) पर्व का आध्यात्मिक रहस्य और महत्व समझाते हुए बी के शोभा बहन ने बताया कि आखिर नवरात्र (Navratri) ही क्यों ? रात्रि अर्थात अज्ञान,अंधकार,कालिमा,बुराइयां । नवरात्रि (Navratri) के साथ जुड़े नव शब्द का अर्थ है नवीनता, नया, नई शुरुआत, शुद्ध पवित्र ।अंको में इसे नौ (9) भी कहते हैं इसलिए नवरात्रि (Navratri) में नौ देवियों का गायन है। नवरात्रि (Navratri) अर्थात् अपने अंदर जो बुराइयां रूपी असुर और आसुरीयता घर कर गई है उसे नव संकल्प के साथ, नई शुरुआत के साथ जीवन में दिव्यता – पवित्रता का आह्वान करना है। जगराता अर्थात् अपनी शक्तियों का जागरण करना। नवरात्रि (Navratri) में मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां सरस्वती की पूजा होती है। लक्ष्मी से धन मांगते हैं। सरस्वती को विद्या की देवी कहा जाता है तो उससे बुद्धि का वरदान मांगते हैं। और दुर्गा से शक्ति मांगते हैं ।
नवरात्रि (Navratri) के बाद विजया दशमी मनाते है और रावण को जलाते है रावण अर्थात पांच विकारों पर विजय प्राप्त करने के लिए आंतरिक शक्ति चाहिए क्योंकि विकार भी आंतरिक दुर्बलता से उत्पन्न होते हैं।
कलयुग का चल रहा है अन्त का समय
वास्तव में यह देवियां शिव की संतान है जो शिव शक्तियां अथवा ब्रह्मा पुत्रियां कहलाती है। परमात्मा शिव को महाकाल भी कहते हैं और महाकाल की पुत्री को महाकाली कहते हैं। देवियों के हाथों में अस्त्र-शास्त्र दिखाते हैं और मां कभी अपने बच्चों का संहार नहीं करती मां का हृदय तो ममता और दया से भरा होता है वह हिंसक बलि कैसे स्वीकार करेगी ? मां ने तो ज्ञान तलवार से अज्ञान के सर को काटा था देवियों के हाथ में जो भी अलंकार है आध्यात्मिक शक्ति के चिन्ह है। देवियों के हाथ में दीपक दिखाते हैं अर्थात आत्माओं की ज्ञान ज्योत जगाने का प्रतीक है। कलयुग के अन्त का समय चल रहा है आसुरीयता तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है ऐसे समय पर परम पिता शिव कन्याओं को ज्ञान शक्ति देकर जन जन के आत्म ज्योत जगा रहे है।
ये भी पढ़िए-