National news: भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (NCX) 2023 का साक्षी बना, जो 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक चलने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने के साथ ही साइबर सुरक्षा (Cyber Security) में उत्कृष्टता के लिए भारत के दृढ़ प्रयासों में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU), भारत एनसीएक्स 2023 के साथ रणनीतिक साझेदारी में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन सत्र में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), विशिष्ट मेडल (VM), एडीसी वायु सेना प्रमुख ने प्रतिभागियों को प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने आज की दुनिया में साइबर सुरक्षा (Cyber Security) के महत्व पर बल दिया और कहा कि भविष्य के युद्ध मुख्य रूप से साइबर क्षेत्र में ही लड़े जाएंगे। उन्होंने साइबरस्पेस के क्षेत्र में परिचालन प्रौद्योगिकी के महत्व पर भी जोर दिया।
बढ़ते डिजिटलीकरण के इस युग में भारत एनसीएक्स 2023 (India NCX 2023) हमारे देश की अमूल्य डिजिटल संपत्तियों (priceless digital assets) की सुरक्षा में सामूहिक सतर्कता और तैयारियों के सर्वोपरि महत्व के एक आवश्यक अनुस्मारक (compelling reminder) के रूप में कार्य करता है।
ये भी पढ़िए –