Tech News: 6G रोलाउट में ग्लोबल लीडर बनेगा भारत; जानिए

By
On:
Follow Us

Tech News: PM Modi ने IMC 2023 में कहा कि ग्लोबल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत लंबे समय तक 118वें स्थान पर था, अब 5G रोलआउट के कारण यह 40 के करीब है।

इंडियन मोबाइल कॉन्ग्रेस (Indian Mobile Congress 2023) आज से शुरू हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में भारत के इस सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ आकाश अंबानी, सुनील मित्तल, कुमार मंगलम बिरला और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। तीन दिन तक चलने वाले इस टेक इवेंट में 6G के साथ-साथ अन्य दूरसंचार टेक्नोलॉजी पर भी फोकस रहेगा। पहले दिन रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी सैटेलाइट-बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस, JioSpaceFiber को भी दिखाया। IMC में AI एप्लीकेशन, एज कंप्यूटिंग, इंडस्ट्री 4.0 और इंडिया स्टैक को लेकर भी नई जानकारी मिलेगी। PM Modi ने उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित किया।

IMC 2023 का उद्घाटन करने के बाद PM Modi ने लोगों को संबोधित किया। 5G को लेकर उन्होंने बताया कि पिछले साल औसत ब्रॉडबैंड स्पीड करीब तीन गुना बढ़ गई।

 

ये भी पढ़िए-

Tech News: 85 इंच बड़ा Xiaomi TV S Pro 85 स्मार्ट TV 144Hz 4K डिस्प्ले में लॉन्च; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV