Tech News: इसमें 8,800mAh की बड़ी बैटरी आती है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जर कंपनी ने देने की बात कही है। Blackview Tab 18 टैबलेट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
Blackview की ओर से नया टैबलेट पेश किया गया है जिसे कंपनी ने Tab 18 के नाम से उतारा है। यह टैबलेट MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है। इसमें 12 इंच का 2.4K डिस्प्ले दिया गया है। टैब में 12GB की अच्छी खासी रैम मिलती है। साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Blackview Tab 18 की कीमत 199.99 डॉलर (लगभग 16,600 रुपये) बताई गई है। इसे Turquoise Green, Space Grey, और Glacier Blue में पेश किया गया है।
ये भी पढ़िए –
Tech News: Duracell ने 60,000mAh और 25000mAh के पावर बैंक लॉन्च किए; जानिए खबर











