Cricket News: क्या जन्मदिन पर विराट कोहली कर पाएंगे सचिन की बराबरी; जानिए

By
On:
Follow Us

Cricket News: इस साल वनडे में विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 23 मैच की 20 पारियों में 65.88 की औसत से 1054 रन बना लिए हैं। इनमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 166 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) पर टिकी होंगी। आज उनका जन्मदिन भी है। विराट 35 साल के हो गए हैं। वह वनडे में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 49 शतक के रिकॉर्ड से एक शतक दूर हैं। अपने जन्मदिन पर अगर विराट कोहली (Virat Kohli) इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हैं तो यह फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम अब तक 48 वनडे शतक हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) का इस विश्व कप में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह सात मैचों की सात पारियों में 88.40 की औसत से 442 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

ये भी पढ़िए –

Cricket News: दिल्ली में रद्द हो सकता है श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV