MP News: महिला सशक्तिकरण का नया आयाम, महिलाएं पुरूषों से रहीं आगे; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) में रीवा जिला निर्वाचन कार्यालय (Rewa District Election Office) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरूष मतदाताओं (male voters) का प्रतिशत 61.46 तथा महिला मतदाताओं (female voters) का प्रतिशत 68. 28 रहा।

इस दृष्टि से देखा जाए तो पुरूषों (male voters) की तुलना में महिला मतदाताओं (female voters) का प्रतिशत लगभग 7 प्रतिशत अधिक रहा। रीवा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में पुरूषों (male voters) की तुलना में महिलाओं (female voters) का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में पुरूषों (male voters) का प्रतिशत 58.57 तो महिलाओं का 66.62 प्रतिशत रहा। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में पुरूषों (male voters) का प्रतिशत 64.43 तो महिलाओं (female voters) का 72.12 प्रतिशत, त्योंथर में पुरूष 61.09, महिला 70.54, मऊगंज पुरूष 60.99, महिला 71.02 तथा देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं (male voters) का प्रतिशत 58.11 तथा महिला मतदाताओं (female voters) का प्रतिशत 65.94 रहा। विधानसभा क्षेत्र मनगवां में पुरूष मतदाताओं (male voters) का प्रतिशत 58.24 तथा महिलाओं (female voters) का प्रतिशत 64.90 एवं गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाताओं (male voters) का प्रतिशत 64.89 तथा महिलाओं का प्रतिशत 70.97 रहा। केवल रीवा विधानसभा क्षेत्र (Rewa assembly constituency) में महिलाएं मामूली अंतर से पुरूषों से पीछे रह गई। इस विधानसभा क्षेत्र (assembly constituency) में पुरूषों (male voters) का प्रतिशत 66.05 तथा महिलाओं का प्रतिशत 64.50 रहा। यह महिला (female voters) सशक्तिकरण का नया आयाम है। लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) में 3 दिसंबर को मतगणना (counting of votes) होगी।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: अनुशासनहीनता पर GRP जबलपुर के 3 पुलिसकर्मी निलंबित; जानिए खबर

MP News: मतदान प्रतिशत की जानकारी चाहिए तो जाये इस वेबसाईट पर ; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV