Tech News: नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद Google Maps को जियो फोन (Jio phones) पर उपलब्ध कराया गया है।
बीते साल लॉन्च किए गए जियो फोन (Jio phones) के अपग्रेड Jio Phone 2 को हाल ही में रिलायंस जियो की सालाना आम बैठक में लॉन्च किया गया था। Jio Phone की तरह यह काईओएस पर चलता है। इस साल ही जून महीने में Google ने काईओएस में करीब 151 करोड़ रुपये निवेश किया था। मकसद साफ है, गूगल के ऐप्स फीचर फोन में भी लाए जा सके। अभी तक इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर गूगल असिस्टेंट, व्हाट्सऐप और यूट्यूब के काम करने की जानकारी दी जा चुकी है। अब KaiOS से लैस Jio Phone पर गूगल मैप्स भी काम करेगा। इसके साथ Google Maps को जियो फोन 2 में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है, जो अगले महीने मार्केट में उपलब्ध होगा।
नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद Google Maps को जियो फोन (Jio phones) पर उपलब्ध कराया गया है। आप चाहें तो Jio Phone सॉफ्टवेयर अपडेट (2018.628.2) को Settings > Device > Software update में जाकर जांच सकते हैं।
ये भी पढ़िए-











