Tech News: Blackview का दावा है कि Tab 18 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,800mAh बैटरी मिलती है।
Blackview Tab 18 को सीमित समय के लिए 199 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। इस कीमत का लाभ 17 नवंबर, 2023 तक उठाया जा सकता है। इसे तीन रंगों – ग्लेशियर ब्लू, फिरोजा ग्रीन और स्पेस ग्रे में पेश किया गया है। टैबलेट को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है और ना ही कंपनी ने लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी दी है।
टैबलेट में 12-इंच का 2.4K डिस्प्ले मिलता है, जो TUV SUD Low Blue Light सर्टिफाइड है। टैबलेट का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 86.6 प्रतिशत है।
Guess what? Today's the day! The global launch of #Blackview #Tab18 & Blackview #SHARK8 is now live.
Time to upgrade your tech!
Tab 18: https://t.co/3ZiMKWM5yo
SHARK 8: https://t.co/e4HgMJhn5t pic.twitter.com/66Pk1aIanP— Blackview (@BlackviewPhone) November 11, 2023
ये भी पढ़िए-











