Tech News: हाल ही में इसने Redmi Note 13R Pro को लॉन्च किया था। पिछले महीने Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश किया गया था।
इस उपलब्धि की घोषणा शाओमी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Lu Weibing ने की है। शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हाल ही में इसने Redmi Note 13R Pro को लॉन्च किया था। पिछले महीने Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश किया गया था। Redmi Note 13R Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,999 युआन (लगभग 23,336 रुपये) है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को Midnight Black, Time Blue और Morning Light Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़िए-