Tech News: Huawei Nova 12 के इस रेंडर से यह भी पता चलता है कि फोन में पावर और वॉल्यूम बटन फ्रेम के दाएं हिस्से में स्थित होंगे।
Huawei द्वारा जल्द Nova 12 सीरीज को लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, सीरीज को लेकर अभी तक कंपनी और लीक्सटर, दोनों शांत हैं। पिछले महीने एक लीक में दावा किया गया था कि सीरीज के स्मार्टफोन्स में कंपनी के खुद के Kirin चिपसेट्स शामिल होंगे। इसके अलावा, ये सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लैस आ सकते हैं। अब, कथित Huawei Nova 12 मॉडल का रेंडर लीक किया गया है, जिसमें इस स्मार्टफोन का बैक डिजाइन और इसमें मिलने वाले एक कलर ऑप्शन का पता चलता है।
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर fixed focus digital (चीनी भाषा से अनुवादित) नाम के अकाउंट से कथित Nova 12 का रेंडर लीक किया गया है।
ये भी पढ़िए-











