Tech News: Vivo Y36i लॉन्च हुआ 8GB रैम, 90Hz डिस्प्ले के साथ; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Tech News: Vivo Y36i में 6.56 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन है।

Vivo Y36i के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.56 इंच का IPS डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें 720 x 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है, और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 840 निट्स की है। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 6020 चिपसेट जो 7nm मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी पर बना है। इसके साथ में 4GB फिजिकल रैम, और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। इस तरह से कुल मिलाकर डिवाइस में 8 जीबी रैम सपोर्ट कंपनी ने दिया है। यह फोन 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

Vivo Y36i की कीमत 1199 युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। कंपनी ने फिलहाल इसको चीन में लॉन्च किया है। फोन दो कलर वेरिएंट्स- पर्पल और गोल्ड में आता है।

ये भी पढ़िए-

Tech News: फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स ने बनाया रिकॉर्ड; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News