Tech News: हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus 12 में क्वालकॉम का 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है।
Hardware Info ने OnePlus Benelux के कंट्री मैनेजर, Alexander Vanderhaeghe के हवाले से बताया कि OnePlus 12 को 23 जनवरी को यूरोप और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही गेमिंग पर फोकस वाले OnePlus 12R को भी पेश किया जाएगा। यह OnePlus 11R की जगह लेगा। इसका प्राइस OnePlus 12 से कम हो सकता है। चीन में उपलब्ध कराए गए OnePlus 12 में क्वालकॉम का 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच OLED 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
चाइनाीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus के फ्लैगशिप OnePlus 12 का अगले महीने इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा।
ये भी पढ़िए-