Tech News: Galaxy Book 4 में Intel Core Ultra 5 120U 8 GB के LPDDR4x RAM के साथ हो सकता हैष इसमें 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले दिया जा सकता है
Galaxy Book 4 360 में फुल रेंज हिंज और S पेन हो सकता है। इसमें LPDDR5 RAM दिया जा सकता है। इन दोनों बेस मॉडल्स का प्राइस 1,000 डॉलर से कम हो सकता है। Galaxy Book 4 Pro में 360 डिग्री हिंज और S पेन सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज के दोनों Pro मॉडल्स में Intel Core Ultra 7 155U चिपसेट 16 GB के LPDDR5x RAM के साथ हो सकता है। Galaxy Book 4 Pro में 14 इंच का डिस्प्ले 2,880 x 1,800 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ होने की संभावना है। Galaxy Book 4 Pro 360 में 16 इंच का डिस्प्ले इसी रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। इस सीरीज के Pro मॉडल्स का प्राइस 2,000 डॉलर से कम हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों से सैमसंग को लैपटॉप सेगमेंट में अन्य कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung की Galaxy Book 4 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है।
ये भी पढ़िए-