श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, उपुथल थरंगा को बनाया चयन समिति का अध्यक्ष

By
On:
Follow Us

Cricket Selection Committee : ICC ने कुछ समय पहले श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया था लेकिन साथ ही क्रिकेट जारी रखने का निर्देश भी दिया था। इस बार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अगले दो साल के लिए नए मुख्य चयनकर्ता की घोषणा कर दी है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपुथल थरंगा को चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चयन समिति में दिलरुआन परेरा, थरंगा परनाविथाना, अजंता मेंडिस और इंडिका डी सेराम को भी जगह मिली है।

दो वर्ष के लिए समिति का चयन

इन सभी की नियुक्ति श्रीलंका क्रिकेट के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने की है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं। वहीं चयन समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। उपुल थरंगा ने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट में 1754 रन, 235 वनडे में 6951 रन और 26 टी20I में 407 रन बनाए हैं। उन्होंने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके पास अनुभव है, जो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के काम आ सकता है। वहीं चयन समिति के एक अन्य सदस्य अजंता मेंडिस अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने श्रीलंका के लिए 19 टेस्ट, 87 वनडे और 39 टी20 मैच खेले।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा चयनित चयन समिति

  • उपुल थरंगा- मुख्य चयनकर्ता
  • दिलरुआन परेरा
  • थरंगा पर्णविथान
  • अजंता मेंडिस
  • इंडिका डी सीरम
For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV