25 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ बेहद सस्ते में मिल रही ये स्मार्टवॉच

By
—
On:
Follow Us

Latest Smartwatch Firebolt Armor Launched : आज के समय में टेक्नोलॉजी की जानी-मानी स्मार्टवॉच निर्माता कंपनी फायरबोल्ट ने भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच फायरबोल्ट आर्मर लॉन्च कर दी है। यह एक किफायती डिवाइस है, जिसे 1500 रुपये से कम में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले फायर-बोल्ट फायर बैंड हेरा नेकबैंड ईयरबड्स और फायर-बोल्ट स्ट्राइक स्मार्टवॉच भी लॉन्च की थी। इसके कीमत की बात करें तो आप इस डिवाइस को Amazon से महज 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह  4 कलर ऑप्शन ब्लैक, कैमो ब्लैक, ग्रीन, गोल्ड ब्लैक और सिल्वर ग्रीन में पेश किया गया है।

फायरबोल्ट के इस स्मार्टवॉच की फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में आपको मेटल केस और ग्लास डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 400 x 400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 1.6 इंच की स्क्रीन है। यह आपको रोटेटिंग क्राउन और पावर बटन के कई वॉच फेस विकल्प भी मिलते हैं। इस डिवाइस में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ स्मार्ट नोटिफिकेशन की सुविधा भी है।

आप इस डिवाइस से मौसम की जानकारी, स्टॉपवॉच और अलार्म जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। वहीं हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह कई स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ फीचर्स ऑफर करता है, जिसमें स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 और हार्ट रेट ट्रैकिंग शामिल है। इसके बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 600mAh की बैटरी मिलती है जिसकी लाइफ 8 दिन तक है, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 5 दिन तक और स्टैंडबाय मोड में 25 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News