Job News: छत्तीसगढ़ पुलिस में 6000 कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती ; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Job News: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (Chhattisgarh Police Headquarters), नवा रायपुर (Nava Raipur) द्वारा जिला पुलिस बल (District Police Force) के आरक्षक संवर्ग में 5967 पदों के लिए अधिसूचना 4 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी।

इसी प्रकार, मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में आरक्षक (बैंड, श्वान दल), सहायक प्लाटून कमांडर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल/फीमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग अटेंडेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर के कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 6 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस जिला पुलिस बल में आरक्षक (Constable) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10+2 की परीक्षा या कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु 1 जनवरी 2023 को 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जानी है। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में आवेदन करना होगा।

अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

ये भी पढिए-

Job News: JKSSB ने सुपरवाइजर के पदों पर निकाली भर्ती; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News