IAS Chandrashekhar Walimbe Gets Post-Retirement Appointment as OSD

By
—
On:
Follow Us

IAS Chandrashekhar Walimbe Extension: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे को रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी सेवा में बने रहने का मौका मिला है। राज्य सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले ही संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वालिम्बे 30 नवंबर 2026 को रिटायर होंगे। इसके अगले ही दिन यानी 1 दिसंबर से वे मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी यानी ओएसडी के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 25 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति एक साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

2017 में मिला था IAS अवार्ड

चंद्रशेखर वालिम्बे को वर्ष 2017 में राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन के जरिए IAS अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्हें 2010 बैच का कैडर आवंटित किया गया। फिलहाल वे मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। उनके पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय करने और शासन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को भी एक्सटेंशन

इधर, छत्तीसगढ़ में भी सेवा विस्तार से जुड़ा मामला सामने आया है। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद दिनेश शर्मा अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News