CM Car Accident : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सीएम का काफिला जैसे ही पूछंरी में दाखिल हुआ, सीएम शर्मा की कार नाले में जा घुसी। अचानक कार का एक पहिया नाले में चला गया। मुख्यमंत्री शर्मा के साथ मौजूद भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह ने कहा कि सड़क बहुत छोटी है। नाला दोबारा बनने से मुख्यमंत्री की गाड़ी का एक पहिया उसमें चला गया। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना थी, कोई घायल नहीं हुआ।
Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma’s car met with an accident, CM was sent by another vehicle, he is escaped unhurt.#RajasthanCM #BhajanlalSharma #Accident #Mathura pic.twitter.com/LIEdMaaaSX
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) December 19, 2023
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें दूसरी गाड़ी में ले जाया गया। इसके बाद वह पूंछरी के लौथा मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। उस वक्त उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गिरिराज के दर्शन किये। जहां से वह अपने पैतृक जिले भरतपुर पहुंचे। उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद शर्मा अपने घर गए और अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने घर के मंदिर में भी पूजा की। शपथ लेने के बाद सीएम शर्मा सबसे पहले अपने घर पहुंचे।