MP-UP News: MP विधानसभा अध्यक्ष ने UP के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से भेंट की; जानिए

By
On:
Follow Us

MP-UP News: मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Assembly) के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath) से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने श्री तोमर को विधानसभा के अध्यक्ष (Speaker of the Assembly) पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई भी दी। श्री तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत निर्मित उत्पाद भी भेंट किए। श्री तोमर ने उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री को अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीरामलला के मंदिर (Lord Shri Ram Lalla’s temple) निर्माण पूर्ण होने एवं 22 जनवरी काे प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयाेजित किए जाने की भी बधाई दी।

MP-UP News: MP विधानसभा अध्यक्ष ने UP के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से भेंट की; जानिए

प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष (Madhya Pradesh Assembly Speaker) श्री तोमर ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh Chief Minister) सहित विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से भी साैजन्य भेंट की एवं उत्तरप्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) अवलोकन भी उन्होंने किया।

सर्वप्रथम श्री तोमर का श्री महाना द्वारा सम्मान किया गया एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा (Uttar Pradesh Assembly) सदस्यों के लिए लागू की ई विधान परियोजना तथा तकनीक का उपयोग कर किये गए कार्यों के संबंध में चर्चा कर जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधान सभा (Madhya Pradesh Assembly) के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी माननीय अध्यक्ष के साथ थे।

 

ये भी पढ़िए- MP News: मुख्यमंत्री ने अपराधो के निराकारण के लिए कहीं ये बाते; जानिए खबर में 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV