Sidhi-Singrauli Breaking: सीधी-सिंगरौली (Sidhi–Singrauli) के निर्माणाधीन हाईवे का उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को निरीक्षण किया है।
उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने बहरी, गोपद पुल, करथुआ, देवसर और बरगवां में निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली हाईवे (Sidhi–Singrauli Highway) का निरीक्षण किया। गोपद पुल का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने कहा कि उन्नत गोपद पुल की दो लेन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सीधी (Sidhi) की ओर लगभग 70 मीटर तथा सिंगरौली (Singrauli ) की ओर 80 मीटर पुल की एप्रोच रोड एक माह में बना दें।
उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने कहा, उन्नत गोपद पुल में 15 फरवरी से आवागमन शुरू करा दें। क्योंकि सीधी से सिंगरौली हाईवे (Sidhito Singrauli Highway) इस पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा है।
उन्होंने कहा, इस महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क के अधिकांश भाग का निर्माण पूरा होने की कगार पर है। इसके दो लेन का काम 15 फरवरी तक पूरा करा दें जिससे आवागमन शुरू हो जाए। वाहन चालकों को होने वाली कठिनाई दूर हो सके। शेष हाईवे (Sidhi to Singrauli Highway) का निर्माण भी वर्षा शुरू होने तक शुरू कराने के प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने दो माह में बरगवां बाईपास का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री ने ये भी कहा
उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने कहा कि सड़क विकास की वाहनी होती है। सीधी से सिंगरौली हाईवे सड़क (Sidhi to Singrauli Highway) का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। इस सड़क का निर्माण पूरा कराने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं जिसके कारण निर्माण कार्य में गति आई है। इसके निर्माण कार्यों की हर माह समीक्षा की जाएगी। किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग महत्वपूर्ण घटक हैं। इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसका लाभ विन्ध्य क्षेत्र को भी मिला है। रीवा में उड़ान योजना से एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। यहाँ मार्च से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। रीवा और सीधी हाईवे (Rewa and Sidhi Highway) में विश्वस्तरीय टनल का निर्माण किया गया है। इस कड़ी में ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन और सीधी से सिंगरौली हाईवे (Sidhi to Singrauli Highway) भी शामिल है जिनमें तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन महत्वपूर्ण कार्यों से पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री (Chief Minister) के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा।
इन मार्ग व पुल निर्माण के भी निर्देश दिए
उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) से आमजनों ने सोन नदी के जोगदहा पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) ने अधिकारियों को जोगदहा पुल का निर्माण 30 जून तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहरी से हनुमना बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है। इससे क्षेत्र के लोग सीधे प्रयागराज जाते हैं। तय समय सीमा में पुल का निर्माण पूरा कराएं। उप मुख्यमंत्री(Deputy Chief Minister)ने निर्माणाधीन करथुआ पुल का भी निरीक्षण किया।
नवनिर्वाचित विधायक सिहावल से मिले
उप मुख्यमंत्री ((Deputy Chief Minister) ने देवसर में नवनिर्वाचित विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक के निज निवास जाकर उनसे सौजन्य भेंट की। श्री पाठक ने क्षेत्र के विकास गतिविधियों तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा की गतिविधियों से उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) को अवगत कराया।
ये रहे उपस्थित
उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के भ्रमण के समय सिंगरौली कलेक्टर (Singrauli Collector) अरूण परमार, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक (Singrauli Superintendent of Police) यूसुफ कुरैशी, कलेक्टर सीधी (Collector Sidhi) साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक सीधी (Superintendent of Police Sidhi) रवीन्द्र वर्मा, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के महाप्रबंधक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़िए- Sidhi Breaking: सीधी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, हुई 4 लोगों की मौत; जानिए खबर