Tech News: Google ने की 2023 की विदाई! बनाया स्पेशल Doodle; जानिए 

By
On:
Follow Us

Tech News: न्यू ईयर 2024 (New Year) के शुरू होने से पहले Google ने Doodle के माध्यम से साल 2023 को अलविदा कहा है।

न्यू ईयर (New Year) शीर्षक के साथ गूगल ने एक खास मैसेज दिया है। गूगल ने कहा- 3… 2… 1… हैपी न्यू ईयर! यानी 2024 में दस्तक देने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। गूगल ने डूडल के बारे में बताते हुए लिखा है कि यह डूडल नए साल की शुरुआत करने में एक चमचमाहट लेकर आया है। जैसे-जैसे घड़ी की सुईयां आज रात के नजदीक पहुंच रही हैं, दुनियाभर में लोग नए साल के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। जिसमें वे रिजॉल्यूशन बना रहे हैं, सफलता के लिए कामना कर रहे हैं, नया साल प्यार, उल्लास से भरा हो इसके लिए दुआ कर रहे हैं।Google हर साल 31 दिसंबर के दिन डूडल बनाकर पुराने साल को अलविदा करता है। अबकी बार भी गूगल ने खास डूडल बनाकर 2023 को विदा किया है। डूडल में देखा जा सकता है कि कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। देखने में लगता है कि जैसे 2023 की विदाई हो रही है। डूडल को पार्टी थीम पर सजाया गया है। बीच में एक डिस्को लाइट भी लगाई गई है। डूडल काफी रोचक है और पुराने साल 2023 को विदा करता है। 

GoogleGoogle ने भी न्यू ईयर (New Year) को खास बनाने के लिए यह रोचक डूडल शेयर किया है जैसा कि गूगल हर साल करता आया है।

 

ये भी पढ़िए-Tech News: Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से पहले प्राइस का खुलासा; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News