Shri Kashi Vishwanath Temple: अंग्रेजी नववर्ष 2024 (New Year 2024) के पहले दिन सोमवार (Monday) को श्री विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath), संकटमोचन समेत शहर के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
लोगों ने साल के पहले दिन मंदिर में दर्शन पूजन के बाद ही कोई कार्य शुरू किया। शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, सामाजिक व पारिवारीक रूप में कल्याणार्थ और वर्ष भर मंगलकारी हो ऐसी कामना के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेका। भीड़ देख के लग रहा था पहले जहां एक ओर तो लोग नए साल (New Year) पर धूम धड़ाका और शोरगुल में शहर के बाहर बिताते थे। अब वही लोगो की मंदिरों में मत्था टेकना पहली प्राथमिकता है। शाम पांच बजे तक 5.90 लाख लोगों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Temple) तो संकटमोचन में लगभग तीन लाख लोगों ने दर्शन पूजन किया। वही चौबेपुर स्थित स्वर्वदेव मंदिर में भी लाखों लोगों ने शीश नवाया। पहले यही भीड़ नया साल मनाने के लिए गोआ, बैंकॉक आदि स्थानों की टिकट बुक करा लेती थी। परंतु श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Temple) के विस्तार के बाद पूरे देश से दर्शनार्थी साल के पहले दिन काशी के मंदिरों में दर्शन पूजन को पहुच रहे थे। जिसके कारण पर्यटकों की संख्या में बेशुमार वृध्दि दर्ज की गई है। हालाँकि मौसम ने भी सितम ढाते हुए वर्ष के पहले दिन इस सीजन के सबसे ठंडे और सर्द दिनों के रूप में अपनी उपस्थिति अदृश्य कर देने वाले कोहरे और शीतलहरी के साथ अपनी दस्तक के साथ दर्ज कराई। इसके बावजूद शिव भक्त दर्शनार्थियों ने कड़ाके की ठंड को भी धता बताकर पूरी तन्मयता के साथ ठिठुरते कांपते अपने आराध्य देव के दर्शन को घण्टों लाइन में लगकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
शिव भक्तों (Shiv bhakto) का जनसैलाब ऐसा मानों जैसे सावन का महीना हो। सडक़ से लेकर गंगा (Ganga) घाट तक और गंगा घाट से लेकर बाबा दरबार जाने वाले रास्तों व गलियों में दर्शनार्थियों और कोहरे की ही भरमार दिखी।
रात दो बजे से ही शुरु हो गई भीड़
बाबा विश्वनाथ (Vishwanath) के दर्शन पाने की ऐसी दीवानगी कि दर्शनार्थी रात दो बजे से ही लाइन में लग गए। उनके स्वरबद्ध बाबा के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। वही संकटमोचन और बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में भी लगातार लोगो की भीड़ लगी रही। भीड़ को देखते हुवे पहले ही पुलिस ने चुस्त व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस प्रशासन (Police) के लोग भी पूरी तरह कमर कसकर सुरक्षा के तमाम नियामकों को ध्यान में रखकर दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित और निस्तारित करते दिखे। पूर्व नियोजित तैयारियों के तहत ही रूट डायवर्जन, नियंत्रण, निगरानी, सुरक्षा और निगहबानी के साथ पुलिसकर्मी ठंड में भी देर रात से ही अपनी ड्यूटी में मुस्तैद रहे। देर रात तक दर्शनार्थियों की भीड़ भी कम होने का नाम नहीं ले रही थी।
नमो घाट पर रही पर्यटकों की भारी भीड़
सुबह-ए-बनारस (Banaras) से दिन की शुरूआत करते हुए पर्यटकों ने नौका विहार व घाटों का आनंद लिया। पर्यटन का नया केंद्र बना नमो घाट पर भी काफी भीड़ रही। काशी (Kashi) के विकास की गाथा सुन पर्यटक की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका सीधा लाभ वाराणसी (Varanasi) और आसपास के लोगों के व्यापार को मिल रहा है।
ये भी पढ़िए Ram Mandir Big Upadate: जानिए कौन होंगे श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी; जानिए खबर में











