रीवा में जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत

By
Last updated:
Follow Us

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) का आज रीवा (Rewa) में जन आभार यात्रा में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

रीवा (Rewa) स्थित विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री (Chief Minister) का ढोल- ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री (Chief Minister) जनभार यात्रा में लोगों के बीच पहुंचे। वाहन में उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, डॉ. अजय सिंह मुख्यमंत्री (Chief Ministerr) के साथ थे। मुख्यमंत्री (Chief Minister) का कालेज चौराहे पर छात्र संगठन तथा खिलाड़ियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया।

जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री (Chief Minister) को तलवार भेंट की गई। विवेकानंद पार्क से लेकर सांई मंदिर तक आभार यात्रा मार्ग को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।

मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. यादव के प्रथम रीवा (Rewa) आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री (Chief Minister) का काफिला पहुंचने पर आमजनता ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में जनसेवा मित्रों तथा पटेल समाज द्वारा मुख्यमंत्री (Chief Minister) का कालेज चौराहे में सम्मान किया गया।

सरपंच संघ व कोल समाज ने स्वागत किया

सरपंच संघ के प्रतिनिधियों तथा कोल समाज के प्रतिनिधियों ने जान टावर के सामने मुख्यमंत्री (Chief Minister) का ढोल नगाड़ों तथा पुष्पहार से स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री बौद्ध समाज, कबीर संघ तथा रविदास समाज ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।

घरों से लोगों ने की पुष्पवर्षा

जन आभार यात्रा के मार्ग के घरों से भी आमजनता ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. यादव पर पुष्पवर्षा करके उनका अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा संबल योजना के हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री (Chief Minister) का स्वागत किया। मानस भवन के सामने मुख्यमंत्री (Chief Minister) का रथ पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) का आत्मीय स्वागत किया।

इन अन्य ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की

जन आभार यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों स्वयंसेवी संस्थाओं, भारत वंशीय यादव महासभा एवं दुग्ध विक्रेता संघ, पेंशनर समाज, अधिवक्ता संघ, रीवा (Rewa) व्यापारी महासंघ, मुस्लिम समुदाय, सिख समाज, सिंधी समाज, विन्ध्य व्यापारी संघ, संत निरंकारी गायत्री परिवार, विप्र सेवा, प्रजापिता ब्राम्हकुमारी, रोटरी एवं लायंस क्लब संघ, दवा विक्रेता संघ, अनाज व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संगठन तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गजमाला, पुष्पवर्षा एवं केक कटवाकर तथा श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति की स्मृति चिन्ह, महामृत्युंजय भगवान का तैलचित्र एवं मुख्यमंत्री (Chief Minister) के स्केच चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. यादव को श्री रामचरित मानस भी भेंट की गयी।

ढोल नगाड़ों, गाजे-बाजे के साथ स्वागत

जन आभार यात्रा में हर्षित मन से मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने आमजनता का अभिवादन किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरी आभार यात्रा में देशभक्त के गीत, ढोल नगाड़ों के स्वर और जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, कलेक्टर प्रतिभा पाल, कमिश्नर नगर निगम संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर निगम के पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए- देश के पहले प्रसादम का शुभारंभ उज्जैन में 7 जनवरी को, ये मध्यप्रदेश के लिये ये बड़ी उपलब्धि

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment