Raashtreey Yuva Divas: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और रीवा में उप मुख्यमंत्री ने किया सूर्य नमस्कार; जानिए

By
On:
Follow Us

Raashtreey Yuva Divas: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) पर राष्ट्रीय युवा दिवस (Raashtreey Yuva Divas) के उपलक्ष्य में सुभाष शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Yadav) ने कहा स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने विश्व में भारत की गरिमा बढ़ाई थी। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी दुनिया में भारत (India) का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटैल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधायक भगवान दास सबनानी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Yadav) और उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम में सभी के साथ सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) एवं योग किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी (PM Modi) ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में विश्व में मान्यता दिलवाई है।

Raashtreey Yuva Divas: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और रीवा में उप मुख्यमंत्री ने किया सूर्य नमस्कार; जानिए

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) राष्ट्रीय युवा दिवस (Raashtreey Yuva Divas) के रूप में मनाई गई। रीवा (Rewa) के मार्तण्ड स्कूल क्रमांक एक ग्राउण्ड में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री (Minister of Health and Medical Education) राजेन्द्र शुक्ल ने सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) एवं प्राणायाम किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) की विभिन्न मुद्राओं के साथ प्राणायाम भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़िए- MP News: मऊगंज के इस विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना स्वामी विवेकानन्द की जयंती; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV