Job News: एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Job News: एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India) की ओर से अप्रेंटिस के पदों (recruitment for apprentice posts) पर भर्ती निकाली है।

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 31/12/2023 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। जारी सूचना के अनुसार, कुल 130 पदों पर नियुक्तियां की जएंगी। इनमें से 55 आईटीआई ट्रेड के लिए, 45 डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए और 30 ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेड के लिए निकाली गई है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि साल 2019 या 2019 के बाद डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही इस वैकेंसी के लिए पात्र हाेंगे। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर अप्लाई करें, क्योंकि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

बता दे कि अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़िए-

Job News: Indian Oil Corporation Limited में 472 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News