MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Smt. Draupadi Murmu) ने विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मास्टर अवनीश तिवारी (Avnish Tiwari) को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 (Prime Minister’s National Children’s Award 2024) से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति मुर्मु (President Smt. Draupadi Murmu) ने मास्टर अवनीश (Avnish Tiwari) को पदक, प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया। इंदौर के 9 वर्षीय मास्टर अवनीश (Avnish Tiwari) को सामाजिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार असाधारण योग्यताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बच्चों को दिया जाता है। राष्ट्रीय स्तर के ये पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को बहादुरी, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल जैसी सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। PMRBP के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।
मास्टर अवनीश (Avnish Tiwari) डाउन्स सिंड्रोम से प्रभावित एक विशेष बालक हैं। 7 वर्ष की आयु में उन्होंने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक सफल ट्रैकिंग की है। वर्ष 2022 में श्रेष्ठ दिव्यांग बालक पुरस्कार पाने वाले वे सबसे कम उम्र के बालक थे।
ये भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई भी उपस्थित थी।
ये भी पढ़िए-











