Accident News: सिंगरौली में हैवान बने हाइवा ने मां और बेटे को उतारा मौत के घाट; जानिए

By
On:
Follow Us

Accident News: सिंगरौली जिले (Singrauli district) में हैवान बने हाइवा ने रविवार को एक दहला देने वाले सड़क हादसे (road accidents) को अंजाम दिया। जिसमें एक मां और बेटे को हाइवा ने मौत के घाट उतार दिया।

दहला देने वाला ये हादसा (accidents), रविवार को सिंगरौली जिले (Singrauli district) के बैढन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी मुख्य मार्ग पर हुआ। शाम करीब 4 बजे हुए इस हादसे (accidents) में एक हाइवा और बाइक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे (accidents) में बाइक सवार महिला, उसका 1 वर्षीय बच्चा और बाइक चालक पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद महिला और उसके 1 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे (accidents) के पहले बाइक सवार दंपती अपने 1 वर्षीय बेटे के साथ बीजपुर से जा रहे थे, तभी कचनी के पास मुख्य मार्ग पर शाम 4 बजे हाइवा से बाइक की टक्कर होने से दो की मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे (accidents) के मृतकों में बाइक सवार मृत महिला संगीता देवी पति सोनू बियार 27 वर्ष और उनका एक वर्षीय बेटा दिपेश बियार बताया जा रहा है। हादसे (accidents) में घायल बाइक चालक सोनू पिता तिलक धारी बियार 31 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची बैढन पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस द्वारा हाइवा चालक को भी गिरफ्तार किए जानें की सूचना है।

ये भी पढ़िए- MP Breaking News: सूत्र सेवा की बस में भड़की आग; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News