ragging news: कक्षा 9वीं के छात्र के साथ रैगिंग, स्कूल की चुप्पी से मामला पहुँचा थाने में; जानिए

By
On:
Follow Us

ragging news: कक्षा 9वीं के एक छात्र (student) के उसके कपड़े उतरवाकर साथ उसके साथ रैगिंग (ragging) की घटना सामने आई है। रैगिंग (ragging) की ये घटना जबलपुर (Jabalpur) के एक प्राइवेट स्कूल (private school) की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर (Jabalpur) के एक प्राइवेट स्कूल (private school) की इस रैगिंग (ragging) की घटना को लेकर गुरुवार को पीड़ित छात्र के पिता ने ग्वारीघाट थाने में आवेदन भी दिया है। साथ में पीड़ित छात्र भी अपने पिता के साथ थाने पहुंचा था। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है।

जबलपुर (Jabalpur) की इस रैगिंग (ragging) की घटना को लेकर एएसपी के निर्देश पर ग्वारीघाट पुलिस उन बच्चों और उनके परिजनों से भी बात कर रही है, जिनके नाम रैगिंग की घटना में सामने आये हैं।

रैगिंग (ragging) के शिकार पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया है कि 27 जनवरी के बाद से ही उनका बेटा अचानक शांत-शांत रहता था। कई बार उससे पूछा पर वह कुछ नहीं बोल रहा था। दो दिन पहले पूछने बार छात्र ने रैगिंग (ragging) की पूरी घटना अपने पिता को बताई, पीड़ित छात्र के पिता ने तुरंत घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन (school management) से संपर्क कर पूरी जानकारी दी, पर स्कूल प्रबंधन (school management) ने इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

 

ये भी पढ़िए- MP News: विद्यालयों में 1 से 5वीं तक की कक्षा संचालन समय में परिवर्तन; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News