Singrauli News: सिंगरौली में फूड इस्पेक्टर पर रिश्वत व मारने की धमकी के गंभीर आरोप; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) के एक फूड इस्पेक्टर (food inspector) पर पैसों की डिमांड (demand for money) करने और गाली-गलौज कर मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

दरअसल, सरई के गोड़बहरा स्थित एक पेट्रोल पंप (Petrol pump) के मैनेजर ने खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) के फूड इस्पेक्टर (food inspector) पर 20 हजार रुपए लिए जाने और गाली-गलौज कर मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पेट्रोल पंप (Petrol pump) के मैनेजर कामता प्रसाद उपाध्याय ने पुलिस से शिकायत कर फूड इस्पेक्टर (food inspector) के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मैनेजर का आरोप है कि मंगलवार को फूड इस्पेक्टर (food inspector) किशन पाल पेट्रोल पंप (Petrol pump) की जांच करने के लिए जब आए थे, तो जांच के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली, इसके बाद भी फूड इस्पेक्टर (food inspector) ने काउंटर में रखे 20 हजार रुपए निकाल लिये।

उसके बाद फूड इस्पेक्टर (food inspector) ने अपनी गाड़ी में 30 लीटर डीजल डलवाया। जब डीजल के पैसों की मांग की गई तो इंस्पेक्टर द्वारा मैनेजर से गाली-गलौज की गयी।

बताया जा रहा है कि फूड इस्पेक्टर (food inspector) किशनपाल का विवादों से गहरा नाता है। पिछले साल भी उनके विवाद का शहर क्षेत्र में एक मामला सुर्खियों में आया था और विरोध में लोग कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे। बाद में कलेक्टर ने किशन पाल को शहर से हटाकर सरई में पदस्थ कर दिया था। सरई में भी उनके कारनामों की शिकायतें बीच-बीच में सुनने को मिलती रही हैं। पिछले साल किसी को उन्होंने फोन पर गोली मारने तक की धमकी दे डाली थी।

पेट्रोल पंपों की जांच का अधिकार जब विभाग के पास नहीं तो…

आरोपी फूड इस्पेक्टर (food inspector) के इन कारनामों से ये सवाल उठ रहा है कि एक तरफ जहां जिला आपूर्ति अधिकारी (District Supply Officer) यह कह रहे हैं कि पेट्रोल पंप (Petrol pump) की जांच का अधिकार अब विभाग के पास नहीं है तो फिर दूसरी तरफ खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) के फूड इस्पेक्टर (food inspector) पेट्रोल पंप (Petrol pump) की जांच करने किस अधिकार से गए थे।

ये भी पढ़िए- Singrauli News: मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष का जिले में आगमन; जानिए कब?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News