Singrauli Accident: दर्जनों लोगों से भरी पिकअप 30 फिट नीचे खाई में गिरी; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Accident: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में दर्जनों लोगों से भरी एक पिकअप (pickup) के करीब 30 फिट नीचे खाई में गिरने का हादसा (accident) सामने आया है।

दरअसल, ये हादसा (accident) सिंगरौली जिले (Singrauli District) में बरगवां थाना क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटा देवी मंदिर के पास सोमवार की शाम हुआ। बताया जा रहा है कि पिपरा निवासी कुछ लोग एक बच्चे का मुंडन कराने के लिए पिकअप (pickup) से दुर्घटा देवी गए थे। मंदिर पहुंचकर ड्राइवर ने पिकअप (pickup) को ढ़लान पर खड़ा कर दिया था। मुंडन कराने के बाद लोग जब शाम को पिकअप (pickup) में सवार होकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पिकअप अपने आप चल पड़ी, जिससे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी और ये हादसा (accident) हो गया।

जिस समय पिकअप (pickup) के खाई में गिरने का हादसा (accident) हुआ, उस समय उसमें डेढ़ दर्जन के करीब लोग सवार थे, जिनको चोटें पहुंची हैं। खाई में गिरी पिकअप (pickup) के नीचे दबे लोगों को पुलिस (Police) ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला।

हादसे (accident) के घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे (accident) के घायलों में आशा देवी केवट 32 वर्ष, संतोष केवट 36 वर्ष, कृष्णावती केवट 30 वर्ष, गप्पू केवट 55 वर्ष, ईश्वर दयाल केवट 8 वर्ष, अर्जुन केवट 8 वर्ष, सुगिया केवट 62 वर्ष, मनोज कुमारी 30 वर्ष, महेश केवट 11 वर्ष, छोटी केवट 1 वर्ष, रानी केवट 59 वर्ष, विष्णु केवट 27 वर्ष, आरती केवट 27 वर्ष, राहुल केवट 14 वर्ष व अन्य घायल भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़िए- Accident News: भयानक सड़क हादसे में बेलगाम ट्रक ने KGS के गार्ड को बेरहमी से रौंदा; जानिए ताज़ा खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News