MP News: महाकालेश्वर मंदिर में होली के दिन लगी भीषण आग, मची चीख पुकार; जानिए

By
—
On:
Follow Us

MP News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को होली के दिन अचानक भीषण आग लग गई और मौके पर चीख पुकार मच गई।

दरअसल, ये आग लगने का ये हादसा सोमवार की सुबह करीब 5.49 बजे गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुआ। जिससे मौके पर मौजूद पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 को इंदौर रेफर किया गया है। 3 को उज्जैन जिला अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई, 2 भर्ती हैं। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे वैभव और बेटी आकांक्षा भी नंदी हॉल में मौजूद थे।

बताया जा रहा हैं कि किसी ने पुजारी पर पीछे से गुलाल डाला और वो गुलाल दीपक पर गिरा। इससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिससे आग भड़क गई।

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। 6 साल पहले भी महाकाल मंदिर में होली पर इसी तरह की घटना हो चुकी है। तब एक पुजारी झुलस गए थे।

 

ये भी पढ़िए- MP News: मतदाता जागरूकता के लिए नीमच में स्‍वीप केलेन्‍डर का विमोचन; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News