lok sabha election: मुलायम परिवार की ये बहू BJP से प्रियंका के खिलाफ लड़ेगी चुनाव; जानिए

By
—
On:
Follow Us

lok sabha election: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोड़कर BJP में शामिल गईं मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) कांग्रेस (Congress) नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने ऐलान किया है कि वह रायबरेली में प्रियंका (Priyanka) के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यादवों को BJP में लाना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है। BJP में ठाकुरों के नॉन रिप्रजेंटेशन की बात कहने वाले धृतराष्ट्र है। यूपी के CM ठाकुर, उत्तराखण्ड के हैं। कैबिनेट मिनिस्टर ठाकुर। एमएलसी ठाकुर हैं। उन्होंने दावा किया कि नेताजी ने मुझसे कहा था कि भारतवर्ष को PM MODI जैसे व्यक्ति की जरूरत है। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने कहा कि यादव हूं यादवों के बारे में बात भी रखती हूं कि जिनको नहीं समझ में आ रहा है जो सिर्फ़ कुछ ही यादव को देखना चाहते हैं। मैं लगातार अपने यादव भाई बहनों के बीच में जा रही हूं।

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने यादवों के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट मांगे थे। उन सभी जगहों पर हमारा बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है कि मैंने यादवों को BJP में लाने का काम किया है।

कांग्रेस (Congress) के संदर्भ में अपर्णा ने कहा कि कांग्रेस (Congress) एक ऐसी पार्टी है जिसका तर्पण हो चुका है। बीते दिनों अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता सुनील बंसल से भी मुलाकात की थी। तब इस मुलाकात के कई निहितार्थ निकाले गए थे।

 

ये भी पढ़िए- UP News: कारोबारी के घर घटना को अंजाम देने के लिए नौकर भी रहा शामिल; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News