Singrauli News : राम जानकी मंदिर से आज निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

By
On:
Follow Us

सिंगरौली जिले के मोरवा में बुधवार यानी आज रामनवमी के अवसर पर वार्ड क्रमांक 4 अम्बेडकर नगर स्थित राम जानकी मंदिर से महावीरी ध्वज के साथ दोपहर 1 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद एवं राम नवमी सेवा समिति के सदस्य शेखर सिंह ने बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा राम जानकी मन्दिर अम्बेडकर नगर से दोपहर में 1 बजे महावीरी झंडा के साथ निकाली जायेगी।

शोभा यात्रा एनसीएल कालोनी, प्राथमिक पाठशाला होते हुए मोरवा थाना एवं अस्पताल तिराहा, मेनरोड, सर्किट हाउसरोड, गायत्री मंदिर रोड, एलआईजी चौक, गुरूद्वारा रोड होते हुए मन्दिर पहुंचकर शोभा यात्रा की पूर्णाहूति होगी।

समिति से मिली जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान आचार संहित के कारण शस्त्रो पर पुरी तरह से पाबंदी लगाई गयी है। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर फूलो से स्वागत किया जायेगा।

रामनवमी शोभा यात्रा में कई झांकियां सम्मिलित की गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से रामलीला के कलाकारों द्वारा राम दरबार की झांकी समेत राधे कृष्ण, शिव पार्वती, मसाने की होली, महावीर हनुमान की आकर्षक झांकियां जुलूस में सम्मिलित रहेंगी।

इसके साथ ही पारा डीजे समेत 8 रथ शोभायात्रा में शामिल किए गए हैं।

रामनवमी शोभायात्रा समिति के राजेश सिंह ने सभी से अपील की है कि पुरुष शोभायात्रा में सफेद या भगवा कुर्ता पहन कर आए वहीं महिलाएं भगवे कलर की साड़ी या सूट में यात्रा में सम्मिलित हों।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचरण संहिता लागू होने से इस बार शस्त्रों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। किसी भी प्रकार के शस्त्र को शोभायात्रा में लाने के लिए वर्जित किया गया है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News