crime news: महिला को पति से अलग कर रखा लिव इन रिलेशनशिप में, अब शादी से कर रहा इनकार; जानिए

By
On:
Follow Us

crime news: एक युवक ने महिला को पहले प्रेम जाल में फांसकर उसके पति से अलग करा दिया और फिर खुद महिला को रखा लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) में।

इस बीच महिला को जल्द शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ ज्यादती भी की। इसके बाद पिछले दिनों जब महिला ने लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) वाले साथ की एक बच्ची को जन्म दिया, तो वह युवक शादी करने का कहने लगी, तो युवक ने न सिर्फ महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। बल्कि उसने महिला को साथ रखने से भी इनकार कर दिया।

लिव इन रिलेशनशिप (live-in relationship) का ये मामला भोपाल (Bhopal) का है और इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने गोविंदपुरा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय महिला गोविंदपुरा थानाक्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। करीब तीन साल पहले तक वह अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका अपने पति से कुछ मनमुटाव चल रहा था। इसी दौरान वहीं रहने वाले आकाश धमेरिया नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच जब बातचीत होने लगी तो महिला ने आकाश से घर की निजी बातें शेयर करना शुरू कर दिया।

ऐसे आरोपी ने महिला को उसके पति से अलग कराया

आरोपी को महिला और पति के बीच संबंध ठीक नहीं होने की जानकारी मिली तो युवक ने पीड़िता को सहारा देने के बहाने नजदीकी संबंध बना लिए। आकाश ने शादी करने का झांसा देते हुए महिला को पति से अलग करा दिया। जिस किराए के कमरे में वह रहती थी वहां पर आकाश का आना-जाना हो गया। बाद में वह कई दिन पीड़िता के साथ ही रहा। आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। जल्द ही शादी करने की बात कहकर वह तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

इस कारण महिला ने की शिकायत

पिछले दिनों महिला ने एक बच्ची को को जन्म दिया। इसके बाद से ही आरोपी के बर्ताव में बदलाव आने लगे। वह महिला को नजर अंदाज करने लगा। उसके घर आना जाना छोड़ दिया। महिला ने आकाश पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इस बीच महिला को जानकारी मिली की आकाश पहले से शादी शुदा है। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

 

ये भी पढ़िए- Crime News: मां और बेटी के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV