Crime News: बारात लेकर पहुंचा दूल्हा और फरार हो गई दुल्हन; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: बारात लेकर पहुंचा दूल्हा और फरार हो गई दुल्हन। दरअसल, ये मामला हरियाणा के यमुनानगर का है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर में जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था, तो उसे वहां से बिना दुल्हन के ही खाली हाथ लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी और जहां से वह भाग गई। दुल्हन के पिता ने साढौरा थाना की पुलिस को शिकायत की है। जिसमें बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 23 साल है। उसकी शादी एक अन्य गांव में युवक के साथ तय हुई थी। वह अपनी छोटी बहन के साथ रिश्तेदार की कार में सवार होकर ब्यूटी पार्लर पर गई थी। दुल्हन व उसकी बहन को ब्यूटी पार्लर पर छोड़कर रिश्तेदार अपनी कार को ठीक करवाने के लिए मैकेनिक के पास चला गया।

इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे दुल्हन बाजार में दुकान से कुछ सामान लाने की बात कह कर निकल गई।

वहीं, इस पूरे मामले का पता जब दूल्हे को चला तो यह सुनते ही हैरान रह गया। रिश्तेदारों ने भी बारात से थोड़ा इंतजार करने को कहा, आखिरकार उसे बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़िए- Crime News: निर्वस्त्र हालत में मिला गुप्तांग कटे युवक का शव; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News