Singrauli Breaking: वैढ़न में बिजली के खंभे में भड़की चिंगारी से आग, मची अफरा तफरी; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: सिंगरौली (Singrauli) के जिला मुख्यालय वैढ़न (Waidhan) में सोमवार को एक बिजली के खंभे में अचानक चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग (Fire) लग गई।

बिजली का खंभे में भड़की आग पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो मौके पर कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बिजली का खंभे में भड़की आग का मामला सिंगरौली के जिला मुख्यालय वैढ़न (Waidhan) में हनुमान मंदिर के पास का है। इस एरिया में सड़क किनारे मकान काफी करीब बने हैं जिससे बिजली का खंभे के आस पास के लोग भयभीत हो उठे।

इसी बीच घटना की सूचना बिजली अमले आदि को दी गई और काफी जद्दोजहत के बाद आग बुझाई गई। गनीमत है कि इस दौरान को जन हानि की सूचना नहीं रही।

ये भी पढ़िए- Singrauli News: मनरेगा के कार्यो के धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News