Singrauli Crime News: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की निर्मम हत्या; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Crime News: सिंगरौली जिले (Singrauli) के सरई थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 में घर के बाहर सो रहे युवक की अज्ञात आरोपी ने निर्मम हत्या (Death) कर दी है। 

पूरा मामला सरई थाना अंतर्गत नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 का है जहां 30 वर्षीय युवक मोहित बासोर अपने ही घर के बाहर सो रहा था। अचानक इसी दौरान आरोपियों ने मोहित बासोर के गले में धारदार हथियार से कई प्रहार किया , जिस कारण मोहित की घटना स्थल पर ही मौत (Death) हो गई। सुबह जब परिजनों ने उसका शव देखा तो वह आवाक रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी देवसर एवं थाना प्रभारी सरई सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचा है हालांकि जिला मुख्यालय से भी डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा है और आरोपी की तलाश की जा रही है। लिहाजा इस हत्या के कारण क्षेत्र में लोग डरे हुए है।

बताया जा रहा है की धारदार हथियार से गले पर कई प्रहार करके आरोपी ने युवक को मौत की नींद सुला दिया, फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: रीवा कमिश्नर की अध्यक्षता में जॉच दल करेगा जॉच; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News