Singrauli News: पानी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली (Singrauli) मोरवा थाना क्षेत्र (Morwa police station area) के गुल्लाडांड़ निवासी एक दस वर्षीय बालक की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बालक रजनीश साकेत पिता केवल प्रसाद साकेत सोमवार की दोपहर को घर से बगैर बताए चला गया था। काफी देर तक जब बालक घर लौटकर नहीं आया तो उसकी मां उसे तलाशने निकली। तो सीटीआई पहाड़ी के पास गड्ढे के पास चप्पल और पकड़े पड़े दिखे। हल्ला-गोहार करने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति गड्ढे में बालक की तलाश के लिए घुसा तो उसे पानी में डूबा बालक मिला। जिसे बाहर निकाला गया। जब तक बालक को बाहर निकाला गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बता दें कि बालक के गड्ढे में डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोरवा थाना पुलिस (Morwa police station) ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

ये भी पढ़िए –

Singrauli Crime News: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की निर्मम हत्या; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News