MP News: मनोज शुक्ला की पदस्थापना निरस्त, डाॅ. केएल सूर्यवंशी ने पुन संभाला सिविल सर्जन का पद; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: सतना (Satna) के सिविल सर्जन डाॅक्टर केएल सूर्यवंशी (Dr. KL Suryavanshi) का स्थानान्तरण गलत आधारों पर जिला अस्पताल उमरिया के लिए किया गया था।

उनके स्थान पर डाॅक्टर मनोज शुक्ला (Dr. Manoj Shukla) को सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय सतना के रिक्त पद पर पदस्थ कर दिया गया था। डाॅक्टर केएल सूर्यवंशी (Dr. KL Suryavanshi) द्वारा अपने स्थानांन्तरण को निरस्त कराने हेतु उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई थी। उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 30.05.2024 को डाॅक्टर केएल सूर्यवंशी (Dr. KL Suryavanshi) का स्थानांन्तरण स्थगित करते हुए उन्हें सतना जिला अस्पताल में यथावत रखा गया है। डाॅक्टर मनोज शुक्ला (Dr. Manoj Shukla) की पदस्थापना भी निरस्त कर दी गई है।

डाॅक्टर केएल सूर्यवंशी (Dr. KL Suryavanshi) को सिविल सर्जन जिला अस्पताल सतना के पद पर कार्य करते रहने हेतु गैर याचिकाकर्ता प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग, आयुक्त स्वास्थ्य विभाग एवं डाॅक्टर मनोज शुक्ला (Dr. Manoj Shukla) को भी निर्देशित किया गया है।

डाॅक्टर केएल सूर्यवंशी (Dr. KL Suryavanshi) द्वारा सिविल सर्जन के पद पर दिनांक 31.05.2024 को ही उच्च न्यायालय की याचिका क्र. 14305/2024 आदेश दिनांक 30.05.2024 के अनुसार पदभार ग्रहण कर लिया गया है। नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉक्टर सूर्यवंशी (Dr. KL Suryavanshi) द्वारा अपने पदभार की सूचना विभागीय अधिकारियों सहित कलेक्टर सतना को दे दी गई है।

 

MP News: मनोज शुक्ला की पदस्थापना निरस्त, डाॅ. केएल सूर्यवंशी ने पुन संभाला सिविल सर्जन का पद; जानिए

ये भी पढिए-

Accident News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में नाव पलटी; जानिए 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News